Bengal Election 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, भाजपा ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र का नाम रखा है ‘भरोसा पत्र’, गृह मंत्री अमित शाह ने इसे जारी करते हुए महिलाओं और युवाओं के लिए नकद वादों की घोषणा की, अमित शाह ने इस दौरान राज्य में सत्ता परिवर्तन का आह्वान करते हुए ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का किया वादा, अमित शाह ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा- अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो छह महीने के अंदर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की जाएगी लागू, शाह ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की जनता तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भय की राजनीति से है परेशान, भरोसा पत्र में केजी से पीजी तक लड़कियों की शिक्षा मुफ्त करने और सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का किया गया वादा, साथ ही हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 3,000 रुपये देने की भी बात कही गई, घोषणा पत्र में टीएमसी सरकार के कथित भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र जारी करने का वादा, सातवें वेतन आयोग को लागू करने, घुसपैठ और गोतस्करी पर रोक लगाने का संकल्प, उत्तर बंगाल में प्रौद्योगिकी संस्थान खोलने का है संकल्प, अमित शाह ने जानकारी देते हुए कहा-आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी की जाएगी, पीड़ित महिलाओं की सुनवाई के लिए एक रिटायर महिला जज की अध्यक्षता में कराएंगे, 75 लाख लखपति दीदी बनाएंगे, महिलाओं के लिए दुर्गा सुरक्षा स्क्वॉड बनाएंगे, अमित शाह ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का वादा करते हुए कहा- हम इनकी सुरक्षा के लिए दो बटालियन बनाएंगे, हम ऐसा बंगाल बनाएंगे, जिसमें हमारे मुख्यमंत्री को कभी भी यह नहीं कहना होगा कि रात में निकलने की जरूरत क्या है, इसके साथ ही शाह ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का किया दावा










