राजस्थान कांग्रेस में निकाय चुनाव के टिकट वितरण को लेकर लगातार बढ़ती नजर आ रही है अंदरूनी नाराजगी, जयपुर शहर में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच असंतोष खुलकर आने लगा सामने, इसी कड़ी में जयपुर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने भी जाहिर की अपनी नाराजगी, बताया जा रहा है कि आरआर तिवाड़ी जयपुर प्रभारी रोहित बोहरा के आवास पर पहुंचे और टिकट वितरण को लेकर रखी अपनी बात, तिवाड़ी की ओर से आरोप लगाया गया कि टिकट वितरण में उनके सुझाए गए नामों को नहीं दी गई अपेक्षित तवज्जो, जिससे समर्थकों और स्थानीय नेताओं में है नाराजगी, वही इससे पहले पूर्व विधायक गंगा देवी भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष के घर पहुंची थीं और टिकट वितरण को लेकर की थी चर्चा, मुलाकात के बाद बाहर निकलते समय गंगा देवी ने साफ शब्दों में कहा कि 'अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे', लगातार सामने आ रही इन नाराजगियों ने जयपुर में कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर बढ़ी सियासी हलचल, ऐसे में अब पार्टी के सामने असंतुष्ट नेताओं और टिकट के दावेदारों को साधने के साथ-साथ संभावित बगावत को रोकने की चुनौती भी हो गई खड़ी
जयपुर कांग्रेस में टिकट पर संग्राम! RR तिवाड़ी ने जताई नाराजगी, गंगा देवी बोलीं- ‘अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे’

जयपुर कांग्रेस में टिकटों पर बवाल, RR तिवाड़ी नाराज; गंगा देवी बोलीं- ‘अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे’








