Nepal Election Results: काठमांडू। नेपाल चुनाव के लिए काउंटिंग (Vote Counting) जारी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बंपर जीत की ओर, Gen-Z के फेवरेट बालेन शाह (Balen Shah) ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को छोड़ा काफी पीछे, 92 सीटों पर बढ़त के साथ बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, झापा निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना के रूझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बालेन्द्र शाह आगे, कोसी, मदेश, बागमती, लुंबीनी समेत सभी प्रांतों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की बढ़त, गुरुवार को मतदान समापन के साथ ही शुरू हो गई थी मतगणना, जेन जी समर्थकों की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बनाई बड़ी बढ़त, दूसरे प्रतिद्वंदी दल सिंगल डिजिट में ही सिमटे, गगन थापा की नेपाली कांग्रेस और केपी शर्मा ओली की पार्टी यूएमएल (UML) दोनों 8-8 सीटों पर आगे, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी 7 सीटों पर आगे, बालेन शाह केपी ओली के खिलाफ 4 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं पूर्व पीएम प्रचंड भी अपनी सीट पर चल रहे आगे, फिलहाल मतगणना जारी, देर रात तक आ सकते हैं अंतिम चुनाव परिणाम, नेपाल में पिछले साल सितंबर में हुआ था जेन-जी आंदोलन, आंदोलन के चलते प्रधानमंत्री केपी ओली को देना पड़ा था इस्तीफा, आंदोलन के बाद पहले आम चुनाव ने बदलती दिख रही पूरी तस्वीर, युवाओं में बेहद लोकप्रिय बालेन शाह ने पुराने दिग्गजों को दी मात
ये भी पढ़े : Social Media, Smart Phone बच्चों के लिए खतरा ! भारत के इस राज्य में लगेगा बैन










