उत्तर प्रदेश में ‘बड़ा खेल’ करने की तैयारी में ‘छोटे दल’

देश में 17वीं लोकसभा के चुनाव की बिसात बिछ चुकी है. एक ओर राजनीतिक दल उम्मीदवारों को चयन के लिए माथापच्ची कर रहे हैं तो दूसरी ओर दलबदल का दौर तेज हो गया है. इस गहमागहमी के बीच बड़े राजनीतिक दल स्थानीय स्तर पर समीकरणों को दुरुस्त करने के लिए छोटे दलों से गठबंधन करने की कवायद में जुटे हैं. सीटों की संख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा अलग-अलग इलाकों में असर रखने वाले छोटे दलों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं. कई छोटे दल बड़े दलों की गोदी में बैठ चुके हैं और कई … Read more

आईएएस टॉपर ने की राजनीति में एंट्री, इस दल से उतरेंगे चुनाव के मैदान में

साल 2010 की सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर रहे शाह फैसल खुलकर राजनीति के मैदान में आ गए हैं. किसी दूसरे दल का दामन थामने की बजाय उन्होंने नयी पार्टी का गठन किया है. श्रीनगर में हुई रैली में उन्होंने इसकी औपचारिक घोषणा की. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट’ रखा है. जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने भी फैसल की पार्टी की सदस्यता ली है. पार्टी की घोषणा के दौरान शेहला मंच पर मौजूद थीं. बता दें कि शाह फैसल ने 2010 की सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया था. जम्मू—कश्मीर में यह उपलब्धि हासिल करने वाले … Read more

जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष होंगे देश के पहले लोकपाल

जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कानूनविद मुकुल रोहतगी की चयन समिति ने सर्वसम्मति से उनके सिफारिश की है. सूत्रों के अनुसार सरकार ने जस्टिस घोष की नियुक्ति से जुड़ी फाइल राष्ट्रपति के पास भेज दी है. राष्ट्रपति भवन से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है. बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी चयन समिति के सदस्य हैं, लेकिन वे चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा था कि लोकपाल अधिनियम-2013 … Read more

बिहार: एनडीए में सीटों का बंटवारा, गिरिराज-शाहनवाज का पत्ता साफ

Politalks

बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. जेडीयू नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने आज पटना में इसकी घोषणा की. भाजपा के हिस्से में पटना साहिब, पाटलीपुत्र, साराण, आरा, बक्सर, औरंगाबाद, मधुबनी, बेगुसराय, उजियारपुर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, अररिया, महाराजगंज और सासाराम सीट आई है जबकि जेडीयू के खाते में सुपौल, किशनगंज, कटिहार, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, सीतामढ़ी, जहानाबाद, काराकाट, गया, पूर्णिया, मधेपुरा, बाल्मिकीनगर, मुंगेर, बांका, झांझरपुर और नालंदा सीटें आई हैं. वहीं, एलजेपी के उम्मीदवार वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, नवादा और जमुई से मैदान में उरतेंगे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट के एलजेपी के खाते में जाने के बाद … Read more

दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने किया भाजपा छोड़ने का एलान

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद एक ओर राजनीतिक दल उम्मीदवारों तय करने के लिए माथापच्ची कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें बगावत से भी जूझना पड़ रहा है. राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी के विद्रोही तेवर पार्टी के लिए सिरदर्द बन गए हैं. भाटी ने मोदी सरकार के मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बीकानेर से उम्मीदवार बनाने के विरोध में पार्टी छोड़ने का एलान किया है. भाटी आज शाम चार बजे बीकानेर में औपचारिक तौर पर भाजपा छोड़ने का एलान करेंगे. हालांकि पार्टी ने अभी तक बीकानेर से उम्मीदवार घोषणा नहीं की है, लेकिन इस सीट से अर्जुन मेघवाल का नाम तय माना … Read more

शीला दीक्षित बोलीं, ‘आतंक के खिलाफ मोदी जितने सख्त नहीं थे मनमोहन’

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आतंकवाद से निपटने में मनमोहन सरकार के तौर-तरीकों की आलोचना करते हुए इससे मामले में मोदी सरकार की नीतियों की सराहना की है. न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के मामले में मनमोहन सिंह उतने कठोर नहीं थे, जितने नरेंद्र मोदी हैं.

हालांकि शीला दीक्षित ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के ज्यादातर काम राजनीति प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा कि बिना राजनीतिक फायदे के मोदी कोई काम नहीं करते. चुनावी मौसम में दीक्षित के इस बयान ने राजनीति को गरमा दिया. पहली प्रतिक्रिया दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की आई. उन्होंने ट्विटर पर लिखा: 

मनीष सिसोदिया के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के बयान पर तंज कसा. उन्होंने लिखा: 

बबाल मचने पर शीला दीक्षित ने सफाई देते हुए कहा कि अगर कोई उनके बयान को किसी और संदर्भ में लेता है, तो वह कुछ नहीं कह सकतीं.  उन्होंने ट्वीट करके भी सफाई दी. इसमें उन्होंने लिखा, ‘मीडिया मेरे इंटरव्यू को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहा है. मैंने कहा था कि कुछ लोगों को लग सकता है कि मोदी आतंक पर मजबूत हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक चुनावी नौटंकी है.’

दूसरे ट्वीट में दीक्षित ने लिखा, ‘मैंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमेशा एक चिंता का विषय रही है और इंदिरा जी इसे लेकर एक मजबूत नेता रही हैं.’

शीला दीक्षित की ओर से सफाई आने के बाद भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें ट्वीट के जरिये धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, ‘देश को पहले से पता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है.’

अमित शाह के इस ट्वीट के बाद अरविंद केजरीवाल ने फिर से ट्वीट करके चुटकी ली. उन्होंने लिखा:

इस बीच शीला दीक्षित का इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार वीर सांघवी ने ट्वीट कर लिखा कि जो कुछ शीला दीक्षित ने ट्वीट किया वो बिल्कुल सही है और इसे अलग मुद्दे से जोड़ कर न देखें. 

(ताजा अपडेट्स के लिए आप फेसबुक ट्विटरयूट्यूब और  व्हाट्सएप पर पॉलिटॉक्स से जुड़ सकते हैं. अपनी राय हम तक पहुंचाने के लिए editor@politalks.news पर मेल करें)
 

कांग्रेस को झटका, सोनिया के करीबी वडक्कन ने थामा भाजपा का दामन

चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद सियासी गहमागहमी बढ़ गई है. नेताओं का इधर-उधर होना शुरू हो गया है. कांग्रेस के बड़े नेता टॉम वडक्कन ने भाजपा का दामन थाम लिया है. केरल से आने वाले टॉम वडक्कन कांग्रेस के प्रवक्ता थे.  उनकी गिनती सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में होती है. वे मीडिया में कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे हैं और कई प्रेस कॉन्फ्रेंस, टीवी डिबेट्स में कांग्रेस का रुख रखते आए हैं. फिलहाल वे राष्ट्रीय प्रवक्ता और महासचिव के पद पर थे. वडक्कन ने आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद थे. भाजपा में … Read more