बिहार: महागठबंधन में खींचतान खत्म, आज पटना में होगा औपचारिक एलान

बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में फंसा पेंच निकल गया है. सूत्रों के अनुसार आरजेडी 19, कांग्रेस 9, आरएलएसपी 5, हम 3, वीआईपी 2 और लेफ्ट को दो सीटों पर चुनाव लड़ेगा. गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से 11 सीटें मांगने पर बिहार में महागठबंधन का बंटवारा अटक गया था. कांग्रेस के इस रुख पर तेजस्वी यादव ने नाराजगी जाहिर करते हुए इशारों में निशाना साधा था. जानकारी के मुताबिक महागठबंधन के घटक दल आज पटना में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों के बंटवारे का एलान कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार यह फॉर्मूला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी यादव … Read more

अरुणाचल में भाजपा को बड़ा झटका, दो दिन में 17 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

लोकसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों में तोड़फोड़ करने में जुटी भाजपा अरुणाचल प्रदेश में खुद इसकी शिकार हो गई है. पेमा खांडू सरकार के गृह मंत्री कुमार वाई और पर्यटन मंत्री जारकर गामलिन सहित 14 विधायक नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो गए हैं. इनके अलावा प्रदेश भाजपा के महासचिव रहे जारपुम गामलिन ने भी पार्टी से बगावत कर एनपीपी का दामन थाम लिया है. इससे पहले सोमवार को भाजपा के तीन विधायकों ने एनपीपी का दामन थामा था. इतनी बड़ी संख्या में विधायकों की बगावत की वजह फिर से टिकट नहीं मिलना है. बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में 11 अप्रेल को लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक … Read more

देश के पहले लोकपाल बने पीसी घोष, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना

जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल बन गए हैं. राष्ट्रपति भवन ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है. लोकपाल के साथ जस्टिस दिलीप बी. भोंसले, जस्टिस प्रदीप मोहंती, जस्टिस अभिलाषा कुमारी और जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी को न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया है. जबकि दिनेश कुमार जैन, अर्चना रमासुदर्शन, महेंद्र सिंह और डॉ. महेंद्र सिंह को गैर न्यायिक सदस्य बनाया गया है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कानूनविद मुकुल रोहतगी की चयन समिति ने सर्वसम्मति से पीसी घोष को लोकपाल नियुक्त करने की सिफारिश की थी. लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी चयन समिति के … Read more

उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में ‘साथी’ ने उड़ाई सबकी नींद

लोकसभा चुनाव के रण में भाजपा को पटकनी देने के लिए देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में 23 साल पुरानी अदावत भुलाकर साथ आई समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने नए नारे और लोगो से चुनावी अभियान का आगाज किया है. नारे में सपा के चुनाव चिह्न साइकिल के ‘सा’ और बसपा के चुनाव चिह्न हाथी के ‘थी’ को जोड़कर ‘साथी’ बनाया है.’ साथी’ के पोस्टर में बायीं ओर समाजवादी पार्टी का झंडा और चुनाव चिह्न व अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और राम मनोहर लोहिया का फोटो लगा है तो दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी का झंडा और चुनाव चिह्न व डॉ. अंबेडकर, कांशीराम और मायावती … Read more

गोवा के नए सीएम का एलान, प्रमोद सावंत को मिली कमान

प्रमोद पांडुरंग सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने सोमवार देर उन्हें एक सादे समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली. वहीं सहयोगी दलों महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के सुदीन धावलीकार और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. बता दें कि पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम को निधन हो गया था. पर्रिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई थी. भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों के बीच सहमति बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी गोवा … Read more

कांग्रेस की पांचवीं सूची जारी, अब तक 137 उम्मीदवारों की घोषणा

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 56 उम्‍मीदवारों की पांचवी सूची जारी की है. इसमें आंध्रप्रदेश से 22, असम से 5, उड़ीसा से 6, तेलंगाना से 8, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 11 और लक्ष्यद्वीप से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है. इन 56 नामों को मिलाकर कांग्रेस अब तक 137 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है. पांचवीं सूची में किस प्रत्याशी को कहां से टिकट मिला है, देखें पूरे 56 नाम-