अशोक गहलोत का बयान- विजय अंततः सत्य की ही होती है, महाराष्ट्र की जनता को मिला न्याय

Ashok Gehlot

अशोक गहलोत का बयान- विजय अंततः सत्य की ही होती है। आज संविधान दिवस के मुबारक मौके पर लोकतान्त्रिक मूल्यों की विजय हुई है और महाराष्ट्र की जनता को न्याय मिला है। संविधान दिवस पर यह घटना इतिहास में दर्ज हो गयी है, संविधान की जीत हुई है और बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है।

यह उन सभी के लिए सबक है जो लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़-मरोड़ कर अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं।
सत्यमेव जयते।