असम के कछार में विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा जमकर निशाना, सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- हम घुसपैठियों के नाम कटवा रहे हैं मतदाता सूची से, ममता दीदी और राहुल बाबा के पेट में हो रहा है दर्द, राहुल बाबा CAA का करते थे विरोध, जो यहां आए हैं शरणार्थी बंगाली भाई-बहन, उन्हें मतदान का अधिकार देने पर आप कर रहे थे विरोध, लेकिन घुसपैठियों का क्यों कर रहे हैं स्वागत? क्योंकि वो उनका हैं वोट बैंक, रोने दो ममता बनर्जी और राहुल बाबा को, छाती पीटने दो, लेकिन इस देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर निकाल देगी भाजपा, एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी हैं जो रोकना चाहते हैं पलायन और दूसरी ओर हैं राहुल बाबा, जो चाहते हैं घुसपैठ कराना, असम के 7 जिले धुबरी, बरपेटा, दरांग, मोरीगांव, बोंगाईगांव, नौगांव और गोलपाड़ा यह सभी बन चुके हैं मुस्लिम बहुल जिले, मैं आज असम की जनता से कहने आया हूं कि आपने गौरव गोगोई पर विश्वास किया तो फिर से असम में शुरू हो जाएगी घुसपैठ










