



भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 22 सितंबर सुबह 9 बजे तक के लिए स्थगित, पीठासीन अधिकारी भुवनेश्वर कलिता ने किया सदन स्थगित, 8 सांसदों को मानसून सत्र के लिए निलंबित किए जाने पर विपक्ष कर रहा हंगामा, पीठासीन अधिकारी ने कहा— ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है, पिछले सदन में और उससे भी पिछले सदन में हो चुका है ऐसा, निलंबित सदस्यों से सदन के बाहर जाने का किया अनुरोध, हंगामा समाप्त न होने पर सदन कल तक के लिए किया स्थगित









