मिडिल ईस्ट संकट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, सरकार ने दी ये बड़ी जानकारियां, देखें पूरी खबर

All-party meeting on Middle East crisis: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हुई खत्म, पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध संकट और भारत पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने बुलाई थी सर्वदलीय बैठक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, 1.45 घंटे तक चली सर्वदलीय बैठक, इस बैठक को TMC ने किया था बहिष्कार, अन्य दलों से कांग्रेस के मुकुल वासनिक व तारिक अनवर, जेडीयू के संजय झा व ललन सिंह और सीपीआई (एम) के जॉन ब्रिटास पहुंचे थे, राहुल गांधी भी इस बैठक में नहीं थे मौजूद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विदेशी घटनाक्रमों से निपटने के लिए सरकार की रणनीति और भारत की तैयारियों पर सभी दलों के साथ मिलकर किया गया विचार-विमर्श, इस दौरान सरकार ने हालत नियंत्रण में होने का भरोसा, सरकार ने कहा- घबराने कीकोई बात नहीं है, सरकार के फैसलों के बारे में सभी को बताया गया, बैठक में सरकार ने बताया LPG का उत्पादन 60 परसेंट बढ़ा है, इसके साथ ही सरकार ने बताया कि एनर्जी सिक्योरिटी के मामले पर चिंता की जरूरत नहीं, भारतीय जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज खोलने पर बातचीत चल रही है, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने एनर्जी मामले पर ब्यौरा सौंपा, सरकार ने बताया कि LPG और क्रूड ऑयल वाले और भी शिप भारत आ रहे हैं, भारत सभी पक्षों से लगातार संपर्क में है, सरकार ने भरोसा दिलाया कि पैनिक की कोई जरूरत नहीं है, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज से जल्द 5 जहाज और आ सकते हैं