समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने फार्म-6 को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, एक्स पर पोस्ट कर कहा- फ़ार्म छह की किसी भी गड़बड़ी के लिए जनता भाजपाइयों व भ्रष्ट अधिकारियों को याद दिला देगी छठी का दूध, भ्रष्ट अधिकारियों का अगला पड़ाव होगा कारागार, भाजपाई और उनके षड्यंत्रजीवी संगी-साथी उप्र में अपनी हार सामने देखकर विशेष ख़ुफ़िया मुहिम चलाकर ASDD अर्थात ‘अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे’ नाम के ज़रिए नक़ली वोट जोड़ने की जो कर रहे हैं साज़िश, उस पर हर एक बूथ से लेकर निर्वाचन आयोग तक हमारे बूथ प्रभारी, पीडीए प्रहरी, घोषित व संभावित प्रत्याशी, प्रदेश से लेकर जिला व विधानसभा स्तर तथा हर वाहिनी के हर पदाधिकारी, पार्टी के सदस्य, समर्थक व शुभचिंतक की हर एक नये वोट पर रहेगी पैनी व गहरी नज़र, हमने ऐसी व्यवस्था की है कि हर सजग नागरिक अपने पड़ोस के नये जुड़ने वाले वोट पर रखे निगाह, हम एक-एक वोट का भी माँगेंगे हिसाब और अंश मात्र भी बेईमानी होने पर वोट को जुड़ने नहीं देंगे और किसी तरह जुड़ भी गया तो उसके लिए ज़िम्मेदार अधिकारी के ख़िलाफ़ सबूत सहित तत्काल रिपोर्ट लिखवाकर उसको नौकरी से भी कराएंगे बर्ख़ास्त, पेंशन व फ़ंड भी रुकवाएँगे और सज़ा भी दिलवाएँगे, जब मुक़दमा चलेगा और सज़ा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को नहीं आएगा बचाने, अधिकारी याद रखें भाजपा नहीं है किसी की सगी, जब जेल में सज़ा भुगतते हुए ये भ्रष्ट अधिकारी अकेले में बैठकर अपने किये पर पछता रहे होंगे, उसी समय जेल के बाहर उनके परिवार के लोग अपने रिश्तेदारों, मित्रों की झेल रहे होंगे उलाहना व कटाक्ष, जनता की है स्पष्ट चेतावनी, न कोई बेईमान बचेगा, न किसी बेईमान को छोड़ा जाएगा
Akhilesh Yadav I Samajwadi Party I Up Vidhansabha Election I Up Election I Up Politics I Up Bjp I Eci I Cec I Chunav Aayog I Sir I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I
अखिलेश यादव की BJP और भ्रष्ट अफसरों को दो टूक, बोले- जनता याद दिला देगी छठी का दूध

फार्म-6 में गड़बड़ी करने वालों को अखिलेश की चेतावनी, बोले- भाजपाइयों और भ्रष्ट अफसरों को याद दिला देंगे छठी का दूध









