4 मई के बाद निर्मम ममता सरकार जाएगी और भाजपा सरकार आएगी- पीएम नरेंद्र मोदी

बंगाल विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की TMC सरकार पर साधा निशाना, पश्चिम बर्धमान में चुनावी जनसभा में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आज बंगाल में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं, बंगाल की महिलाएं सुरक्षा और सम्मान चाहती हैं, 15 सालों तक बंगाल पर कब्जा करने के लिए TMC ने हथकंडा अपनाया है, इन्होंने अपनी ही जनता पर अत्याचार किए हैं, TMC वाले यह भूल रहे हैं कि भय और आतंक की मशीनरी पहले वामपंथियों के पास थी, बंगाल की जनता ने वामपंथियों के आतंक को हराया था और अब वही जनता TMC का अंत कर रही है, पीएम ने आगे कहा- केंद्र सरकार इस इलाके के विकास में लगी है, यहां औद्योगीकरण में मदद और स्टील प्लांट के विस्तार के लिए 45 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए, आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है, 4 मई के बाद निर्मम सरकार जाएगी और भाजपा सरकार आएगी