PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

हरियाणा के बाद पंजाब में एक्टिव हुए पूनिया, कहा- 117 सीटों पर चुनाव लडने की तैयारी कर रही भाजपा

31 अगस्त 2026
साझा करें:
हरियाणा के बाद पंजाब में एक्टिव हुए पूनिया, कहा- 117 सीटों पर चुनाव लडने की तैयारी कर रही भाजपा

Satish Poonia I Panjab Politics I Panjab Vidhansabha Election I Panjab Bjp I Political News I Breaking News I Politalks News I

पंजाब की राजनीति से जुडी बडी खबर, पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव लडने की कर रही तैयारी, पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया ने आज चंडीगढ में पत्रकारों से बातचीत में आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा- वह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के संदेश को स्पष्ट रूप से रख रहे हैं सामने, पार्टी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की करेगी तैयारी, कार्यकर्ता हैं भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, पार्टी में यह सोच है कि काम के लिए कार्यकर्ता और कार्यकर्ता के लिए होना चाहिए काम, उनकी कोशिश रहेगी कि प्रत्येक कार्यकर्ता को किसी न किसी जिम्मेदारी से जोड़ा जाए और वह बना रहे पार्टी की मुख्यधारा में, पार्टी में पद और चुनावी टिकट होते हैं सीमित, लेकिन जिन राज्यों में रही हैं भाजपा की सरकारें, वहां कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए उन्हें जिम्मेदारियां देने का किया गया है प्रयास, पार्टी में विचार-विमर्श और अपनी बात रखने की है पूरी गुंजाइश, लेकिन जब कोई गतिविधि संगठन की मर्यादा और अनुशासन की सीमा से बाहर चली जाती है तो उसे नहीं किया जा सकता स्वीकार, कार्यकर्ता पार्टी के अनुशासन के दायरे में रहकर अपनी बात रखें और संगठन को मजबूत करने में दें योगदान, वहीं अकाली दल के साथ गठबंधन की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर पूनिया ने कहा- अलग-अलग व्यक्तियों के बयान को पार्टी का नहीं माना जाना चाहिए आधिकारिक निर्णय, भाजपा 117 विधानसभा सीटों पर अपने बूथों और संगठनात्मक ताकत के आधार पर चुनाव लड़ने की कर रही है तैयारी 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal