PoliTalks.news. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सुसाइड पर हर रोज कुछ न कुछ बवाल हो ही रहा है. मामले की जांच सीबीआई तक पहुंच गई है. बॉलीवुड में भी सुशांत की मौत पर जमकर हंगामा हो रहा है और उनकी मौत को बॉलीवुड में नेपोटिज्म से भी जोड़ा जा रहा है. एक्ट्रस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा है. इसी बीच एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग की. वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट कर कर सुशांत सुसाइड केस में सीबीआई की जांच के लिए अपना समर्थन दिया. लेकिन लगता है उनका यह पोस्ट लोगों को पसंद नहीं आया. यूजर्स ने उल्टा उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया.
यूजर्स ने वरुण धवन को यह कहते हुए ट्रोल कर दिया कि वे अपनी अपकमिंग मूवी के लिए झूठी सहानुभूमि इकट्ठा करना चाहते हैं. यूजर्स ने कहा कि आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी सड़क 2 (Sadak 2) के ट्रेलर को इतने डिस्लाइक्स मिलने के बाद वरुण धवन डर गया है. अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म कूली नंबर 1 को इस हाल से बचाना चाहते हैं और इसलिए सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच को सपोर्ट करने का दिखावा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल इस शख्स पर पड़ गई भारी
एक यूजर ने तो यहां तक कहा कि ये भाई लगता है दो महीने बाद कोमा से जागा है. चिंता मत करो…जब कुली नंबर 1 आएगी तो इससे भी ज्यादा डिस्लाइक मिलेंगे. बता दें, संजय दत्त और आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी सड़क-2 के ट्रेलर को अब तक के सबसे ज्यादा डिस्लाइक मिले हैं. ऐसे में यूजर्स वरुण धवन की बात को सड़क-2 से जोड़ रहे हैं.
https://twitter.com/yokeshyosabhat3/status/1294100098893324288?s=20
एक ने कहा कि ये तो सड़क 2 का हाल है. चिंता मत..तेरी आने वाली फिल्म को भी डिस्लाइक से भर देंगे.

एक यूजर ने लिखा कि अचानक ये बॉलीवुड माफिया सुशांत के लिए सीबीआई जांच चाहती है. अब ऐसा क्यों हुआ क्योंकि सड़क 2 के ट्रेलर पर इतनी नफरत मिलने के बाद ये लोग अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर डरे हुए हैं. जो लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं, उन पर विश्वास नहीं करते हैं.
Suddenly these Bollywood Mafias want CBI for SSR.
Why did this happen now? Because after getting so much hate on Sadak 2 trailer, these people are scared about their upcoming movies.
These people only think about themselves, don't believe them.#GlobalPrayers4SSR #VarunDhawan pic.twitter.com/qUNJUahXzs
— Lokesh AGarwal (@style_x7) August 14, 2020
एक यूजर ने लिखा- ‘शेम ऑन यू वरुण धवन, जब सड़क 2 का ट्रेलर सबसे ज्यादा डिस्लाईक वीडियो हुआ तब ये आए हैं’.
Shame on you #VarunDhawan
Jab sadak 2 ka trailer most dislike video hua tbh ye aaye hai 😡😡😡#Sadak2dislike— Mukesh Adhikari (@mukesh99584523) August 14, 2020
आशुप्रिया नाम की एक यूजर ने ट्वीट पर लिखा कि वरुण धवन, सूरज पांचोली और कीर्ति सेनन अब जाकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.
https://twitter.com/Ashupriya17/status/1294135733217722368?s=20
एक यूजर ने कहा कि इस महानुभाव ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए 2 महीने का समय ले लिया. अपनी अपकमिंग सड़क-2 के ट्रेलर का हाल देख अब इनका स्वार्थ सामने आया ह़ै. आप लोग इस सम्मान के लायक नहीं है.
https://twitter.com/Akshta64/status/1294135353977106432?s=20
एक यूजर ने लिखा- ‘कीर्ति सेनन का समझ आता है उसपे प्रेशर रहा होगा पर फिर भी उसने इन-डायरेक्टली पोस्ट किए थे. वरुण धवन, सूरज पंचोली दोनों ड्रामा कर रहे हैं, इनपे कौन सा प्रेशर था जो पहले नहीं बोले और अब बोल रहे हैं. हमें पागल समझते हैं.’

एक यूजर ने लिखा कि जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब आप कहां थे, हमने भीख मांगी कि आवाज उठाएं और अब हमें आपकी झूठी चिंता नहीं चाहिए, लोगों ने सही वक्त पर हमारा साथ दिया है.
https://twitter.com/Bellirekha2/status/1294131915377672193?s=20
बता दें, वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म कूली नंबर 1 है. इसमें वे सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं. इस पर एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि वरुण सड़क 2 का हाल देखकर डर गए, 60 दिन के बाद ये जाग रहे हैं ताकि उनकी फिल्म कूली नंबर-1 के साथ ऐसा ना हो. उन्हें लगता है कि लोग बेवकूफ हैं जो उनके जाल में फंस जाएंगे.
Probably sacred after seeing the condition of sadak2
He woke up after 60 days so that the same condition won't happen for coolie no.1
They think people are fools to come in their trap#VarunDhawan— Anush (@Anush_m22) August 14, 2020










