दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सांसद राघव चड्डा के बयान पर किया जोरदार पलटवार, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्डा के वीडियो पर दिया करारा जवाब, कल पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटाया था, इसके बाद आज सांसद राघव चड्ढा ने वीडियो किया जारी, राघव चड्ढा ने कहा- मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, यही नहीं उन्होंने इस मैसेज के साथ आम आदमी पार्टी पर लगाए है कई गंभीर आरोप, वही अब आम आदमी पार्टी की ओर से किया गया पलटवार, सौरभ भारद्वाज ने वीडियो जारी कर कहा- राघव भाई अभी आपका वीडियो देखा, हम सब लोग अरविंद केजरीवाल के हैं सिपाही, हमने एक ही बात सीखी थी जो डर गया समझो मर गया, हम सबको तो लोगों के मुद्दे उठाने थे सरकार की आंख में आंख डालकर, पिछले कुछ दिनों में हमने देखा जो भी कोई गंभीर मुद्दे उठाता और सरकार से सवाल पूछता है तो सरकार उस पर डिक्टेटर की तरह उनको तमाम सोशल मीडिया पर बैन करती है, इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के वक़्त राघव चड्ढा के ‘देश में नहीं होने’ और ‘छिपने’ का लगाया आरोप, सौरभ भारद्वाज ने कहा-अरविंद केजरीवाल जी को बतौर मुख्यमंत्री सरकार ने एक झूठे मुक़दमे में गिरफ़्तार किया, आप उस समय भी नहीं थे देश में, आप कहीं जाकर छिप गए, देखें वीडियो










