PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज नेता को पार्टी से निकाला

13 अगस्त 2026
साझा करें:
UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज नेता को पार्टी से निकाला

UP Election से पहले मायावती का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को BSP से निकाला

उत्तरप्रदेश की सियासत से जुडी खबर, विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लिया बड़ा फैसला, मायावती ने एक और दिग्गज नेता को पार्टी से निकाला, यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने अपनी सरकार में मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को भी निष्कासित करने का किया ऐलान, बसपा चीफ ने मिश्रा पर पार्टी विरोधी गतिविधि करने के लगाए आरोप, सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मायावती ने कहा- उत्तर प्रदेश में बी.एस.पी. सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, वैसे भी अब जबकि ख़ासकर उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है, पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सावधान रहते हुये अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ बी.एस.पी. के अम्बेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे रहना है, यही संदेश व अपील भी है  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal