PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

नाथवानी के नामांकन से बदला राज्यसभा चुनाव का गणित? राकेश सचान की तस्वीर के बाद क्रॉस वोटिंग की चर्चा

30 सितंबर 2026
साझा करें:
नाथवानी के नामांकन से बदला राज्यसभा चुनाव का गणित? राकेश सचान की तस्वीर के बाद क्रॉस वोटिंग की चर्चा

UP Rajya Sabha Election: धनराज नाथवानी की एंट्री से बढ़ी हलचल, राकेश सचान की तस्वीर से क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बड़ी खबर,  चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रो. रामगोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को प्रत्याशी घोषित कर सभी को चौंकाया, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए धनराज परिमल नाथवानी को अपना उम्मीदवार बनाया, बुधवार को लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में धनराज नाथवानी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, वही नामांकन के बाद धनराज नाथवानी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव का जताया आभार ,नाथवानी ने कहा- उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने पर वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति हृदय से धन्यवाद करते हैं और सार्वजनिक जीवन के इस नए पड़ाव की शुरुआत को लेकर सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं, वही राज्यसभा प्रत्याशी धनराज परिमल नाथवानी के नामांकन के बाद सामने आई तस्वीर में अखिलेश यादव और सपा नेताओं के साथ योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं बीजेपी नेता राकेश सचान भी आए नजर,  तस्वीर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, अब बीजेपी में संभावित क्रॉस वोटिंग से लेकर राकेश सचान के सपा नेताओं के साथ नजर आने के सियासी मायनों पर उठने लगे सवाल, बताया गया कि नाथवानी ने नामांकन के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की, इसी दौरान अखिलेश यादव और सपा नेताओं के साथ राकेश सचान भी तस्वीर में दिखाई दिए, धनराज नाथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में ग्रुप प्रेसिडेंट और रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं, साथ ही वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, वही सपा ने उनके साथ वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव को भी राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को होना है चुनाव  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal