राजस्थान: 21 जिलों की 52 पंचायत समितियों में तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान शुरु

Nikay Chunav 3rd Phase In Rajasthan
1 Dec 2020
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के 21 जिलों की 52 पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान शुरु हो गया है. अभी सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा. इस दौरान 57 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान के बाद 1016 उम्मीदवारों का भाग्य करीब 20 हजार ईवीएम में कैद हो जाएगा. सभी चरणों के मतदान सम्पन्न होने के बाद 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने उम्मीदवारों और समर्थकों से मतदान के दौरान कोविड के दिशा निर्दैशों की पालना करने की अपील की है. तीसरे चरण में अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, झालावाड़, झुझूंनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक, और उदयपुर जिले की 52 पंचायत समितियों के 1016 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है. तीसरे चरण के मतदान में 20 हजार ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि 40 हजार से ज्यादा कार्मिक चुनाव सम्पन्न करवाएंगे. इस दौरान 21 जिलों के 7964 मतदान केंद्रों पर 57 लाख 9 हजार 120 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इसमें 29 लाख 48 हजार 47 पुरुष, 27 लाख 61 हजार 52 महिला व 21 अन्य मतदाता शामिल हैं. यह भी पढ़ें: डीग-कुम्हेर निकाय में बनेंगे कांग्रेस के बोर्ड, मुझ पर रखें विश्वास- विश्वेंद्र सिंह ने डोटासरा को दिलाया भरोसा चुनाव आयुक्त ने प्रत्याशियों, समर्थकों और मतदाताओं से कोविड के दिशा निर्देशों और हेल्थ प्रोटोकॉल का कड़ाई से पाल करने की अपील की है. मेहरा ने प्रत्याशी कोविड महामारी के दौरान केंद्र, राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग, चिकित्सा विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सभी मतदाताओं से मास्क लगाकर बाहर निकलने को कहा गया है. मतदान के समय बूथ पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पूरा ध्यान रखने हुए पैर छूने, हाथ मिलाने, गले मिलने आदि से बचने की भी सलाह दी है.