Politalks.News/SocialMedia. सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती जब से एनसीबी के हथ्थे चढ़ी है, बॉलीवुड का ड्रग कनेक्शन खुलकर सामने आ गया है. इस मामले में रिया ने एनसीबी को बॉलीवुड से जुड़े 25 नाम बताए हैं जो ड्रग का सेवन करते हैं. अब एनसीबी ड्रग केस में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रस से पूछताछ करेगी. इनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत और सिमोन खंबाटा शामिल हैं. दीपिका को समन भेज दिया गया है और उन्हें 25 सितम्बर को पूछताछ के लिए बुलाया है. जब से दीपिका (Deepika Padukone) का नाम ड्रग कनेक्शन में आया है, वे सोशल मीडिया की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गई हैं. यहां यूजर्स उनके मजे लेते हुए पूछ रहे हैं 'माल है क्या...'.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम ड्रग्स एंगल में आने के बाद बॉलीवुड में खलबली मची हुई है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर दीपिका की किसी से की गई मोबाइल चैट वायरल हो रही है जिसमें खुद दीपिका पूछ रही हैं 'माल है क्या..' सामने से रिप्लाय आ रहा है. अब अब यूजर इसी को लेकर दीपिका की खिंचाई कर रहे हैं.
[caption id="attachment_72562" align="aligncenter" width="791"]

Deepika Padukone 1[/caption]
कान्स से दीपिका के एक और लुक पर भी मीम्स बने हैं. इसमें दीपिका जीभ दिखाती हुई नजर आ रही हैं. दीपिका के जीभ दिखाने पर यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- '
हैश नो वीड, मेरे पीछे बोलें माल है क्या'.
[caption id="attachment_72563" align="aligncenter" width="797"]

Deepika Padukone 2[/caption]
इस मीम के साथ यूजर ने लिखा- '
पार्टी से पहले और पार्टी के बाद'.
[caption id="attachment_72564" align="aligncenter" width="793"]

Deepika Padukone 3[/caption]
एक यूजर ने यह मीम शेयर करते हुए लिखा- 'मशहूर आज ड्रग्स की कहानी हो गई, लेकर इसे ये दीवानी मस्तानी हो गई'.
[caption id="attachment_72565" align="aligncenter" width="795"]

Deepika Padukone 4[/caption]
कॉकटेल फिल्म के सीन से दीपिका की यह मीम भी खूब वायरल हो रही है. एक यूजर ने इसपर कहा कि कॉकटेल के इस सीन में दीपिका एक्टिंग नहीं कर रही थीं.
[caption id="attachment_72566" align="aligncenter" width="863"]

Deepika Padukone 5[/caption]
दम मारो दम आइटम नंबर में दीपिका के इस सीन को भी ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि दीपिका ने डिप्रेशन को लेकर झूठ कहा था और वे फेक डिप्रेशन का शिकार हैं. दीपिका ने हाल में कहा था कि वे भी सुशांत की तरह डिप्रेशन से जूझ रही हैं.
[caption id="attachment_72567" align="aligncenter" width="1076"]

Deepika Padukone 6[/caption]
इन मामलों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी अपना गुस्सा निकाला है. उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दोषियों को सजा मिलने की बात कही. रवीना ने लिखा, 'अब सफाई का समय आ गया है. स्वागत है! हमारे आने वाले जेनरेशन की मदद करेंगे. यहां से शुरू करें, इसके बाद दूसरे क्षेत्रों की तरफ बढ़ें. जड़ से उखाड़ फेंके. दोषी, यूजर्स, डीलर्स, सप्लायर्स को सजा दें. फायदा उठा रहे बड़े लोगों निशाने पर हैं, जो दूसरों की तरफ देखते भी नहीं और उनकी जिंदगी खराब कर देते हैं.' रवीना का यह पोस्ट ना किसी के सपोर्ट में है और ना ही किसी के विरोध में है. उन्होंने न्यूट्रल साइड लेते हुए उजागर हो रहे मामलों पर अपना पक्ष रखा है.
https://twitter.com/TandonRaveena/status/1308307042789072896?s=20
इधर, सोशल मीडिया सनसनी बन चुकी बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने भी दीपिका पादुकोण को लेकर ट्वीट किया है और पूछा है 'माल है क्या...'
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1308087580978589697?s=20