Politalks.news. सुशांत केस (Sushant Singh Rajput) में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की एक अहम सुनवाई में फैसला सुनाते हुए अदालत ने सुशांत केस को मुंबई पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया. सीबीआई जांच की मांग लंबे समय से बिहार सरकार के साथ बॉलीवुड और फैंस भी कर रहे थे. सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं भी आना शुरु हो गई हैं. सुप्रीम के फैसले के तुरंत बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सीबीआई जांच पर खुशी जताई और ट्वीट कर सच सामने आने की उम्मीद जताई. वहीं कुछ जनरल यूजर्स ने भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर की.
सुप्रीम के फैसले के तुरंत बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सीबीआई जांच पर खुशी जताई और ट्वीट कर सच सामने आने की उम्मीद जताई.
SC directs CBI to investigate Sushant Singh Rajput’s death. May the truth always prevail 🙏🏻 #Prayers
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 19, 2020
वहीं पिछले काफी समय से बॉलीवुड में नोपोटिज्म पर आवाज उठा रही कंगना रानौत ने SSR वॉरियर्स को बधाई दी है और मानवता की जीत बताया है.
Humanity wins, congratulations to each one of SSR warriors, first time I felt such strong force of collective consciousness, AMAZING 👏👏👏#CBITakesOver
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 19, 2020
इधर, सुशांत केस में आवाज बुलंद करने वाले शेखर सुमन भी खासा खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर ना सिर्फ अपनी खुशी जाहिर की है बल्कि दोषियों को फांसी देने तक की बात कह दी है. वे ट्वीट कर कहते हैं- मुबारक हो सभी को. शुक्रिया भगवान, जय श्री राम, हर हर महादेव. सच्चाई की जीत हुई. झूठ का मुंह काला हुआ. जश्न मनाइए. अब केस सीबीआई को सौंप दिया गया है. दोषियों को फांसी होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: ‘देर आए दुरूस्त आए’ सुशांत के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड
🙏🙏🙏🙏🙏Mubarak ho sabko
Thank you God.Jai Shree Ram Har Har Mahadev.Sachchai ki jeet hui..Jhoot ka moonh kala hua.Jashn Manayein.#CASE WILL FINALLY BE TRANSFERRED TO CBI.#HANG THE MURDERERS.— Shekhar Suman (@shekharsuman7) August 5, 2020
वहीं सुशांत सिंह की बहन श्वेता कीर्ति ने कहा कि सीबीआई जांच से बहुत खुश हूं. अब निष्पक्ष जांच की पहल हो गई है.
Congratulations to my extended Family!! So happy… first step towards victory and unbiased investigation. #JusticeforSushantSingRajput #OurfullfaithonCBI
— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) August 19, 2020
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से KRK (कमाल राशिद खान) काफी खुश हैं. केआरके ने ट्वीट किया, ‘पब्लिक ने दिखा दिया है कि अगर पब्लिक एक साथ आ जाए तो फिर बड़े से बड़े करप्ट लोगों का भी हारना पक्का है और बॉलीवुड के मक्कारों अब ये जानता तुमको भ सबक जरूर सिखाएगी’.
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1295970138764836864?s=20
वहीं अंकिता लोखंडे ने लिखा- सच जीता.
Justice is the truth in action 🙏🏻
Truth wins …. #1ststeptossrjustice pic.twitter.com/2CKgoWCYIL— Murphy Kanunları (@murphybilgiler) August 19, 2020
शेखर सुमन के सुपुत्र अध्ययन सुमन ने भी ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है, साथ ही सुशांत मामले में अपने पिता के योगदान को सराहा है.
#SushanthSinghRajput truth will prevail ! So proud of all you people who have fought religiously !its gods verdict ! What a day today for Sushant to get one step closer to justice ! #CBICantBeDeniedForSSR @shekharsuman7 proud of what Shekhar ji has done toooo…
— adhyayan S Suman (@AdhyayanSsuman) August 5, 2020










