PoliTalks.news. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को हमारे बीच से गए दो महीने पूरे हो गए हैं. एक सफल एक्टर होने के बावजूद उन्होंने सुसाइड क्यों किया, ये बात अभी तक सामने नहीं आ पायी है. सीबीआई जांच की मांग काफी समय से चल रही है. बॉलीवुड और संगीत जगत में सुशांत के जाते ही नेपोटिज्म शुरु हो गया. अब दो महीने की लंबी चुप्पी के बाद लगता है बॉलीवुड को सुशांत की याद आई है और बॉलीवुड की हस्तियां अब सुशांत के सपोर्ट में उतर आई है. अब बॉलीवुड में #CBIForSSR मुहीम चलाते हुए सुशांत केस की जांच सीबीआई से कराने पर अपनी आवाज मुखर हो रही है. कृति सेनन, वरुण धवन, मौनी रॉय सहित कई स्टार्स सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.
कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट लिखते हुए सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. कृति सेनन लिखती हैं- मैं दुआ करती हूं कि सच जल्द सामने आए. उनका परिवार, उनके फैन्स और करीबी सच जानने का हक रखते हैं. मैं आशा करती हूं और दुआ करती हूं कि ये केस सीबीआई को मिल जाए ताकि वो इसकी जांच बिना राजनीतिक एजेंडा के करें. इससे परिवार को न्याय मिल पाएगा.
https://twitter.com/kritisanon/status/1294519981539864576?s=20
एक्टर वरुण धवन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर #CBIforSSR लिखते हुए सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग की. हालांकि यूजर्स द्वारा ट्रोल करने की वजह से उन्होंने इसे डिलीट कर दिया.
एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी सीबीआई जांच की मांग करते हुए सुशांत के परिवार का दर्द बांटा. उन्होंने लिखा कि कैसे सच सामने ना आने की वजह से एक्टर का परिवार ट्रॉमा से गुजर रहा है.
Sushant’s family deserves Justice!🙏 #TruthShallPrevail pic.twitter.com/bxwT4xqijI
— Daisy Shah (@ShahDaisy25) August 5, 2020
सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए सुशांत केस में न्याय के लिए गुहार लगाई है. उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. वीडियो में अंकिता कह रही हैं कि ये सच जानने का सभी को अधिकार है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ था.
#JusticeForSushantSinghRajput #CBIforSSR pic.twitter.com/h2ORNB9UaP
— Murphy Kanunları (@murphybilgiler) August 13, 2020
कंगना रनौत शुरुआत से ही सुशांत मामले में अपनी बात रखती आई हैं. उन्होंने नेपोटिज्म से लेकर मूवी माफिया के बारे में कई बातें कही हैं. वे भी सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं.
Mumbai police wants to rush the probe, Sanjay Raut saying they are almost done with the investigation, we deserve to know the truth #CBIForSSR @republic #justiceforSushanthSinghRajput @shwetasinghkirt @anky1912 pic.twitter.com/2SV1AwaFx7
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 13, 2020
सूरज पंचोली भी इसका समर्थन करते हुए नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. वे लिखते हैं- ‘मैं प्रार्थना और उम्मीद करता हूं कि सुशांत के परिवार को वो मिले जिसके वे हकदार हैं. वे उचित सीबीआई जांच के हकदार हैं. ये उनके लिए पहले से ही एक बहुत लंबी लड़ाई रही है. उन्हें ये जानने की जरूरत है कि आखिर हुआ क्या था और दुनिया भी ये जानना चाहती है.’
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई वाली अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी. ऐसा उन्होंने क्यों किया इस बारे में अभी तक पता नहीं लग पाया है.










