युवी ने शेयर किया धोनी-कोहली का फीमेल वर्जन, सभी भुवी पर लट्टू -सोशल मीडिया वायरल

Who Will You Select As Your Girlfriend
23 Jun 2020
पॉलिटॉक्स न्यूज. टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपनी हरकतों से अन्य प्लयर्स को गुदगुदाते रहते हैं. इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटरों का एक मजेदार फोटो शेयर किया है. युवराज ने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर किया है. इस तस्वीर में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी सहित टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर्स फीमेल वर्जन में दिखाई दे रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए युवी ने केप्शन में लिखा, 'इनमें से किसे आप अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर सेलेक्ट करोगे'. युवी की ये कलाकारी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर पर नजर डालें तो इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह भी फीमेल वर्जन में दिखाई देंगे. यह भी पढ़ें: फैंस को अचानक आई युवराज सिंह की याद, ट्रेंड कर रहा #MissYouYuvi https://www.instagram.com/p/CBvaAqQjTen/?utm_source=ig_web_copy_link युवी के फैंस और अन्य क्रिकेटर्स को भुवनेश्वर कुमार का लुक बहुत पसंद आ रहा है. कुछ फैंस ने भुवनेश्वर कुमार का नाम बदलकर 'भुवनेश्वरी' भी कर दिया है. 05 युवराज सिंह के सवाल पर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कमेंट करते हुए कहा, 'इसमें से मैं भुवी को चुनूंगा.' 01 अपने फीमेल वर्जन को देख भुवनेश्वर कुमार खुद भी हैरान रह गए. उन्होंने भी रिप्लाय करते हुए कहा, 'मैं भी भुवी को चुनता हूं.' 02 यूएई के क्रिकेटर चिराग सूरी ने कमेंट किया, 'मुझे लगता है कि भुवनेश्वर कुमार बेस्ट चॉइज हैं.' 03 वहीं इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन भारतीय क्रिकेटरों के फीमेल वर्जन को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने इस फोटो पर हंसते हुए इमोजी भेजे हैं. 04 एक फिमेल फैंन ने लिखा कि कोहली और धोनी को छोड़कर कोई भी पहचान में नहीं आ रहा है. सभी एकदम लड़की जैसे लग रहे हैं. 06