‘थोड़े दिन दूर रह के देखो, सच्चे प्यार की परीक्षा हो जाएगी’

Sonu Sood

पॉलिटॉक्स न्यूज. कोरोना संकट क्या आया, लॉकडाउन रूपी राक्षस ने सभी की जिंदगी को थाम सा दिया. इस संकट से आमजन तो क्या बॉलीवुड जगत भी अपने अपने घरोदों में कैद सा हो गया. इसी बीच प्रवासियों का रैला सामने आ गया जो अब सभी राज्य एवं केंद्र सरकार के सिर का दर्द साबित हो रहा है. ऐसे में बॉलीवुड के माचो मैन सोनू सूद हमदर्द बनकर सामने आ रहे हैं और प्रतिदिन एक से डेढ़ हजार प्रवासी मजदूरों को अपने खर्चे पर उनके घर पहुंचा रहे हैं. इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू सूद से अपनी गर्लफ्रेंड को मिलवाने की गुजारिश की है जिसका सोनू ने शानदार जवाब दिया है.

विश्वजीत नाम के एक यूजर ने सोनू को टवीट करते हुए लिखा, ‘भैया, एक बार गर्लफ्रैंड से ही मिलना दीजिए…बिहार ही जाना है’.

इसका जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, ‘थोड़े दिन दूर रह के देख ले भाई…सच्चे प्यार की परीक्षा भी हो जाएगी’.

इसी तरह लॉकडाउन में और भी कई स्टार अपने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. हाल में अनुपम खेर की एक पोस्ट बड़ी वायरल हो रही है जिसमें उनके जूतों की जोड़ी रैक पर रखी है जिसमें न सिर्फ दीपक लग गई है, कुछ पौधों की कोपले भी निकल रही हैं. इस तस्वीर के जरिए उन्होंने एक सुंदर सा मैसेज दिया है कि अंतत: जीत नेचर की ही होती है. तस्वीर के कैंप्शन में अनुपम ने लिखा, ‘लॉकडाउन इफैक्ट’.

https://www.instagram.com/p/CApQW8qg8Sd/?utm_source=ig_web_copy_link

हमारी लिस्ट में अगला नाम टीवी एक्ट्रस कविता कौशिक का है जो लॉकडाउन में अपने पति के साथ जमकर टाइम इस्पैंड कर रही है और अपने पति से घर का काम भी करा रही हैं. इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए कविता ने लिखा, ‘आदमी ऐसा ढूंढो जो खुद भले राजा ना हो लेकिन तुम्हें रानी बनाकर रखे’.

https://www.instagram.com/p/CApQM3aFR5F/?utm_source=ig_web_copy_link

अब बात करें टीवी जगह के हैंडसम हंक शरद मल्होत्रा की जो अपनी बैटरहाफ यानि धर्मपत्नी रिप्सी भाटिया के संग लॉकडाउन का जमकर मजा उठा रही हैं. दोनों को लॉकडाउन के दौरान साथ टाइम बिताने का भरपूर मौका मिल रहा है. एक परफेक्ट कपल फोटो शेयर करते हुए शरद ने कैंप्शन में लिखा, ‘हमारे 6 महीने एक साथ’.