



ध्यान देने वाली बात यह है कि यह वीडियो अधूरा है. 11 सैंकेड के इस वीडियो के आखिर में बच्चों को नारा लगवाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी कराया जा रहा है. वीडियो के आखिर में प्रियंका यह भाषा सुन अपना मुंह पकड़ हंस रही है. पूरे वीडियो में प्रियंका गांधी इन बच्चों को रेाकती है और कहती है कि अच्छे बनो. इसके बाद बच्चे राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हैं. बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में प्रचार की कमान संभाल रखी है. बीजेपी ने इस सीट से स्मृति ईरानी को दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है. पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को करीब सवा लाख वोटों से मात दी थी.Uncouth to the core. Imagine the filthiest of abuses that a Prime Minister has to endure from people whose only claim to fame is a nose. Lutyens outrage anyone ???? https://t.co/T5sPyKtmbr
— Chowkidar Smriti Z Irani (@smritiirani) April 30, 2019


