‘दीदी ये थोड़ा ज्यादा हो गया, अब बस करो’

Rakhi Sawant
23 Apr 2020
पॉलिटॉक्स न्यूज. बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री जो हमेशा अपनी किसी न किसी हरकत के चलते सुर्खियों में बनी रहती है, जिसे हम ड्रामा क्वीन के नाम से भी जानते हैं, वो हैं राखी सावंत. राखी को चर्चा में रहना बखूबी आता है और वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. लेकिन राखी के साथ शायद ये ट्रेजिडी ही है कि वे अक्सर अपनी शेयर की कई फोटो और वीडियो को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ जब एक यूजर ने आखिरकार कह ही दिया 'दीदी ये थोड़ा ज्यादा हो गया, अब बस करो'. दरअसल हुआ कुछ यूं कि हाल में राखी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह शाहरुख खान के साथ वीडियो कॉल पर बात करती नजर आ रही थीं. उनकी यह फोटो खूब वायरल भी हुई. इसे पोस्ट करते हुए राखी ने किंग खान का लोगों की मदद के लिए धन्यवाद भी कहा. लेकिन ये सब सच में नहीं हुआ था. न तो राखी ने शाहरूख से बात की थी और न ही ये फोटो असली था. असल में ये एडिट किया हुआ फेक फोटो था. यह भी पढ़ें: ‘कंगना-रंगोली मिलकर ये सोचती हैं कि भारत उनके दादा की प्रॉपर्टी है’ Rakhi Sawant सोशल मीडिया पर बने रहने वाले स्मार्ट यूजर्स को भी समझने में देर नहीं लगी कि ये फोटो एडिट की हुई है. बस फिर क्या था, यूजर्स ने राखी की क्लास लगा दी. एक यूजर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हद्द है, उन्होंने तुम्हें फॉलो तक नहीं किया हुआ है.' इससे इतर, एक यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा 'दीदी ये थोड़ा ज्यादा हो गया, अब बस करो'. 104 एक यूजर ने लिखा कि कभी तुम भी लोगों की मदद कर लिया करो. वहीं दूसरे यूजर ने इस फोटो पर रिएक्शन देते हुए लिखा अच्छी फोटोशॉप स्किल है. वहीं एक ने कहा कि आप कोई भी फोटो लगा सकती हैं. वैसे राखी बड़ी खुश मिजाज वाली महिला हैं और हमेशा हंसने वाले वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं. लॉकडाउन के दौरान राखी कोरोना से जुड़े वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं. बीते दिनों उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए प्राइवेट विमान में स्पेस साइंट्स के साथ चीन भेजा था और ये बेहद सीक्रेट मिशन था. https://www.instagram.com/tv/B8LOLT5HTOi/?utm_source=ig_web_copy_link इससे पहले राखी सावंत ने एक वीडियो अपलोड किया जिसने वो पागल वाली हरकते करते हुए कहा रही है कि लॉकडाउन में मैं बोर हो रही हूं और इसने मुझे घर की काम वाली बाई बना दिया है जिसे खाना भी पकाना पड़ता है और कपड़े भी धोने होते हैं. https://www.instagram.com/p/B-e_XsmDmFA/?utm_source=ig_web_copy_link