पॉलिटॉक्स न्यूज. सोशल मीडिया के लिए आज का दिन काफी खास रहा. 24 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए लॉकडाउन का आज अंतिम दिन था. ऐसे में कुछ लोग यही जप कर रहे थे कि शायद लॉकडाउन खुल जाएगा या इसमें ढील मिलेगी. हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ, उल्टा लॉकडाउन की मियाद 19 दिन बढ़ गई. अब ये मुद्दा सोशल मीडिया पर जमकर छा रहा है और फनी मीम्स की बाढ़ सी आ गई है. एक यूजर ने तो यूजर्स की स्थिति की रामायण के कुंभकरण से तुलना की है जिसमें लॉकडाउन खुलने की आस में कुंभकरण नींद से उठ खड़ा हुआ है लेकिन फिर से लॉकडाउन की बात सुनकर सो जाता है. जानिए लॉकडाउन को लेकर कैसे कैसे मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
‘कोरोना, अब शुरु होने वाला है तेरा रोना’ – सोशल मीडिया
फिल्म गली बॉय के आलिया भट्ट वाले इस सीन पर यूं तो अब तक कई मीम्स बन चुके हैं. ऐसे में लॉकडाउन वाले दिन यूजर्स कैसे बख्श देते. मंगलवार को इस पर नए मीम्स बनाए गए और खूब वायरल भी हुए. लॉकडाउन 2.0 के बाद मानों आलिया रोते हुए कह रही हो कि मुझे घर जाना है.
#ModiMangalMessage#Lockdown2
Those who are away from their family rn – pic.twitter.com/k4wKk86btD— Jeet Chikhaliya (@Jeetchikhalia) April 14, 2020
एक यूजर ने वांटेड फिल्म का एक वीडियो अपलोड करते हुए दिखाया कि कैसे लोग लॉकडाउन खुलने का जश्न मनाते हैं लेकिन जैसे ही फिर से लॉकडाउन की खबर सुनते हैं, वापिस घरों में चले जाते हैं.
Me just after announcement of #Lockdown2 pic.twitter.com/xSgJjmtHwl
— 🅳🅴🆅🅰🅽🅶 (@D3vLov) April 14, 2020
कुंभकरण की फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने दिखा कि कैसे लॉकडाउन खुलने की इच्छा लिये कुंभकरण भी गहरी नींद से जाग जाता है लेकिन लॉकडाउन 2.0 की खबर सुनकर फिर से सो जाता है.
All indians at After 3rd May
10 AM Announcement pic.twitter.com/Nm7hkfDJmU— P R I N C E ↗️ (@_Prince_khiladi) April 14, 2020
वहीं कुछ यूजर्स ने राजा दशरथ की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज मेरी दुख की कोई सीमा नहीं रही.
https://twitter.com/uc_navneet/status/1249952163201036288?s=20
एक यूजर ने चक दे इंडिया के शाहरूख खान की फोटो शेयर करते हुए लिखा, अब खुला, अब खुला या खुदा ये तो लॉकडाउन लग गया.
https://twitter.com/udit0201/status/1249926556052422658?s=20
अन्य यूजर ने गंगाजल का एक सीन पोस्ट करते हुए लिखा ‘ई तो साला होना ही था’.
Lockdown extends up to 3rd may pic.twitter.com/8RZCPikX0n
— yogesh mishra (@sarcastic_ldkaa) April 14, 2020
वैसे तो अनारकली और सलीम पर काफी मीम्स बनते रहते हैं लेकिन इस बार भी यूजर्स ने उन्हें नहीं छोड़ा. मानो शहजादा सलीम कह रहा हो कि अनारकली सो जाओ, अभी लॉकडाउन चल रहा है.
https://twitter.com/sophiiaverma/status/1249935436283179008?s=20










