वीडियो: जानिए सरकार में मंत्री के बयान पर आखिर क्यों भड़के राजद विधायक

Bihar
29 Feb 2020
पॉलिटॉक्स न्यूज. बिहार बजट सत्र 2020-21 के दौरान नीतीश सरकार में कृषि मंत्री प्रेम कुमार के एक बयान पर राजद विधायक भड़क गए जिस पर जबरदस्त हंगामा होने लगा. हंगामे में कांग्रेस विधायकों ने राजद का साथ दिया. हंगामा इस कदर तेज हो गया कि कुछ विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. स्थिति संभलती न देख विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी को कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. यह भी पढ़ें: बिहार में ‘लालटेन युग समाप्त, आया बिजली का राज’ बयान पर भड़की आरजेडी, सदन में जबरदस्त हंगामा