सीएम अशोक गहलोत के बयान की बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने की कड़ी निंदा

24 Jan 2020
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. बीजेपी के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने कहा कि गहलोत के बयान ने मुझे आहत किया. गहलोत (CM Rajasthan) के बयान और आचरण उनके व्यक्तित्व से मेल नहीं खाते हैं. शायद उनको लगता होगा कि ऐसा करने से ही दिल्ली दरबार ख़ुश होगा और उनकी कुर्सी सलामत रहेगी. बीजेपी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गहलोत द्वारा दिया गया बयान बेहद अपरिपक्वता का परिचायक है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद उनका यह कहना कि “माथुर …..क्या नाम है उनका ….ओम माथुर उनको बनाया जाना चाहिए था राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस तरह का बयान उनको शोभा नहीं देता”.