पॉलिटॉक्स ब्यूरो. यूपी की राजनीति में प्रियंका ने ‘भगवा’ पर क्या बयान दिया, प्रदेश की राजनीति अब दिल्ली तक जा पहुंची. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और अनिल विज ने धर्म और भगवा को लेकर प्रियंका को आड़े हाथ लिया. साध्वी ने तो प्रियंका को सरनेम में ‘गांधी’ हटाकर ‘फिरोज’ लगाने तक की सलाह दे दी क्योंकि उन्हें भगवा की पहचान नहीं है. इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ‘ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै।।’ ट्वीट किया.
ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै।।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 30, 2019
इसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. यहां यूजर्स अपनी अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके ट्वीट को वायरल किया जा रहा है. उन्हें इस ट्वीट को अब तक 36 हजार लोगों ने लाइक, कमेंट और रिट्वीट किया है.
कई यूजर्स ने प्रियंका और राहुल गांधी पर बार बार धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है.
फिर ये क्या है मोहतरमा ?? pic.twitter.com/nNTXtYgF8c
— Mukesh Gangal Singh (@lawyer_mukesh) December 30, 2019
वहीं एक यूजर ने कहा, ‘दीदी अभी अपने नए अवतार में है, चलो प्रणाम करो दीदी को’.
दीदी अभी अपने नए अवतार में है, चलो प्रणाम करो दीदी को😹😹 pic.twitter.com/ZyElDGB8BQ
— सागर (@iamSagarsinha) December 30, 2019
एक अन्य यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘अरे भाई क्या कर रहे हो. वो मोदी जी को हराने के लिए तपस्या कर रही है आप उसकी मदद मत करो’.
अरे भाई क्या कर रहे हो
वो मोदी जी को हराने के लिए तपस्या कर रही है आप उसकी मदद मत करो 😂— दिवेश सिंह (@DiveshS43893953) December 30, 2019
एक यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बहरूपिया वाली फोटो अपलोड करते हुए लिखा, ‘प्रियंका गांधी ने मंच जाप किया तो ये प्रकट हो गए’.
https://twitter.com/Deep4IND/status/1211732737293352961










