ममता की अमित शाह को चुनौती- हिम्मत है तो बंगाल में CAA लागू करके दिखाएं

20 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का तेज विरोध जारी है. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चेतावनी देते हुए कहा कि CAA और NRC को केंद्र सरकार वापस ले, अगर ऐसा नहीं होता है तो वो देखेंगी की इसे बंगाल की धरती पर कैसे लागू किया जाएगा. ममता बनर्जी ने कहा कि अमित शाह आप बीजेपी के सिर्फ नेता नहीं हैं, बल्कि देश के गृहमंत्री हैं, पूरे देश में शांति स्थापित करने की जिम्मेदारी आपकी है, आपने सबका साथ, सबका विकास नहीं किया है बल्कि सब के साथ सर्वनाश कर दिया है.