‘अगर कोई कव्वाली करना चाहता है तो संपर्क करें’

12 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. अपने अलग अलग लुक्स के लिए चर्चा में रहने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े सुपुत्र और आरजेडी नेता तेज प्रताप सिंह यादव (Tej Pratap Yadav) इन दिनों अपने नए लुक के चलते सुर्खियों में हैं. लंबे लंबे घुघराले बाल और सिर पर पार्टी की हरे रंग की टोपी से वे एकदम कव्वाल लग रहे हैं. जब से उन्होंने अपने टविटर हैंडल के प्रोफाइल पर ये लुक शेयर किया है, फोटो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. उनका नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सैकड़ों यूजर्स ने तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) के इस लुक को लाइक किया और ढेर सारे कमेंट किए. कई यूजर्स ने तेजप्रताप के लुक की तारीफ की तो वहीं कई लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी किया. कोई उन्हें रॉक स्टार बता रहा है तो कोई रणवीर कपूर की कॉपी. एक यूजर ने ट्रोल करते हुए टवीट पोस्ट करते हुए कहा कि अगर किसी को कव्वाली करने के लिए कव्वाल की जरूरत हो तो तेज प्रताप से संपर्क करें. वहीं एक यूजर ने कहा कि इस फनकार ने तो खुदा की कुदरत को ही बदल दिया. वहीं तेज प्रताप के किसी चाहने वाले ने उनकी तुलना रणबीर कपूर के रॉक स्टार लुक से कर दी. कुछ यूजर्स ने 'अमर अकबर एन्थनी' फिल्म में अकबर इलाहबादी के पॉपुलर सॉन्ग परदा है परदा वाले गाने पोस्ट करते हुए तेज प्रताप का किरदार फिट किया है. वहीं किसी ने कहा कि इन्हें कोई अब धूणी रमाने वाला यंत्र और दे दो.