



वहीं माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म पर राजनीति के क्षेत्र में ट्वीटर पर सबसे अधिक सुर्खियों में रही महिला हस्तियों में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शीर्ष पर रही. उनके ट्वीट हैंडल को सबसे ज्यादा बार टैग किया गया. दूसरे नंबर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रहीं. उसके बाद पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और उसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रहीं. (Golden Tweet) हैशटैग केटेगिरी में सबसे रोमांचक पल और समारोह में #chandrayaan2 को सबसे ज्यादा पसंद किया गया. चंद्रयान2 की हर गतिविधि पर दुनियाभर की नजर रही और लोग पल पल की जानकारी लेते रहे. इस मिशन की प्रत्येक गतिविधि को दुनियाभर से प्रतिक्रिया मिली. खेल की दुनिया में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर किया गया बधाई ट्वीट सबसे ज्यादा बार री-ट्वीट और लाइक किया जाने वाले ट्वीट रहा. कोहली ने ट्वीट में लिखा, 'आप हम सभी के बड़े भाई हैं और मेरे लिए हमेशा प्रेरणा और मेरे कप्तान बने रहेंगे'. (Golden Tweet)सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत
Together we grow. Together we prosper. Together we will build a strong and inclusive India. India wins yet again! #VijayiBharat — Narendra Modi (@narendramodi) 23 मई 2019
फिल्मी दुनिया में ट्वीटर पर दक्षिण भारत के अभिनेता विजय के ट्वीटर हैंडल से शेयर किया अपनी फिल्म 'बिगिल' का पोस्टर मनोरंजन केटेगिरी में सबसे ज्यादा बार री-ट्वीट, शेयर, लाइक और कमेंट किया जाने वाला ट्वीट रहा. हैशटैग (#) के मामले में #LoksabhaElection2019 सबसे अधिक ट्वीट किया जाने वाला हैशटैग रहा. (Golden Tweet)Happy birthday mahi bhai @msdhoni. Very few people understand the meaning of trust and respect and I'm glad to have had the friendship I have with you for so many years. You've been a big brother to all of us and as I said before, you will always be my captain 🙂 pic.twitter.com/Wxsf5fvH2m
— Virat Kohli (@imVkohli) 7 जुलाई 2019


