वीडियो खबर: जनता को मूर्ख नहीं बना सकती सरकार – पायलट
27 Oct 2019
राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इससे सबक लेना चाहिए कि भावनात्मक मुद्दों से लम्बे समय तक जनता को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता. वहीं प्रदेश में हुए उपचुनावों परिणामों पर पायलट ने कहा कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा. मंडावा में रीटा चौधरी (Rita Choudhary) को मिली भारी मतों से जीत को कार्यकर्ताओं और कांग्रेस सरकार की उपलब्धि बताया.