Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ को लेकर ली सियासी चुटकी, चूरू में लेफ्टिनेंट जनरल श्री सगत सिंह जी की मूर्ति अनावरण ‘शौर्य दिवस’ एवं संकल्प दिवस कार्यक्रम में ली चुटकी, इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए ओम माथुर ने कहा– “अब राजेंद्र जी के बारे में क्या कहूँ! बस इतना ज़रूर कहूँगा कि अभी इन्हें ‘बाबोसा’ मत बनाइए, इनकी उम्र अभी कम है, मंज़ूर है ना? सबको मंज़ूर है? भाइयों, अगर आपने इन्हें ‘बाबोसा’ बना दिया तो मामला गड़बड़ा सकता है फिर मुझे कुछ नहीं पता, इसलिए आप सब सावधान रहें, कोई भी इन्हें ‘बाबोसा’ न कहे, ‘राजू भैया’ कहना ठीक है, इसलिए फिलहाल ‘बाबोसा’ वाला नाम छोड़ दीजिए, क्योंकि हमारे यहाँ कई परंपराएँ और नियम हैं कहीं वे यहाँ लागू न हो जाएँ,” इस दौरान मंच पर मौजूद दिग्गज नहीं रोक सके अपनी सियासी हँसी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राजेंद्र राठौड़ समेत कई दिग्गज नेता मुस्कुराने लगे, राजेंद्र राठौड़ को लेकर राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल










