राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर कांग्रेस और विपक्ष पर साधा जोरदार निशाना, वही पीएम मोदी के संबोधन पर अशोक ने कहा- आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह कहा कि देशभर की महिलाएं कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों को कड़ा जवाब देंगी एवं सबक सिखाएंगी, यदि उन्हें अपनी बात पर इतना भरोसा है तो उन्हें इसी मुद्दे पर लोकसभा भंग कर देश में चुनाव करवा कर इस मुद्दे पर नया बहुमत मांगना चाहिए, 2026 की जातिगत जनगणना की बजाय 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करना ओबीसी महिलाओं के हक को लूटने जैसा था क्योंकि 2026 की जनगणना के बाद देश में ओबीसी की संख्या पता चलेगी और उनके लिए भी आरक्षण मिल सकेगा, गहलोत ने आगे कहा- बंगाल एवं तमिलनाडू के चुनावों के बीच इस तरह का संबोधन आचार संहिता का उल्लंघन है परन्तु चुनाव आयोग भाजपा का चुनाव विभाग बन गया है इसलिए कोई कार्रवाई नहीं करेगा










