‘मेरे ख्याल से पूरी साजिश जो रची गई वह इसलिए कि…’- प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर की प्रेस वार्ता, इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना, प्रियंका गांधी ने कहा- कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी, संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया, यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था, मुझे लगता है कि यह एक साज़िश है कि किसी तरह उन्हें सत्ता में बने रहना है, इसलिए इसे हासिल करने के लिए, वे महिलाओं का इस्तेमाल करके हमेशा सत्ता में बने रहने की प्लानिंग कर रहे हैं, उन्होंने सोचा कि अगर यह पास हो गया, तो वे जीत जाएंगे, अगर यह पास नहीं हुआ, तो वे दूसरी पार्टियों को महिला विरोधी बताकर महिलाओं के मसीहा बन जाएंगे, हम जानते हैं कि महिलाओं के लिए मसीहा बनना आसान नहीं है, प्रियंका गांधी ने कहा- पीएम ने कई बार अपने भाषण में कहा कि अगर आप इससे सहमत नहीं होंगे तो आप यहां नही बैठ सकते है, हम चौंके थे कि इनकी मंशा क्या थी, मेरे ख्याल से पूरी साजिश जो रची गई वह इसलिए कि हमें सत्ता में रहना है, वह अभी नहीं किया जाएगा परिसीमन 2029 तक नहीं हो पाएगा, वह महिलाओं के नाम पर किया जा रहा था। ताकि उन्हें स्वतंत्रता मिल जाए सत्ता में बने रहने की