‘शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें CM’: इतिहास मिटाने की साजिश पर भड़के टीकाराम जूली, कही ये बड़ी बात

राजस्थान के इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर तीखा प्रहार

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, टीकाराम जूली ने भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार पर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को मिटाने का लगाया गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा- भाजपा की यह डबल इंजन सरकार लगातार राजस्थान के गौरवशाली इतिहास पर कर रही है प्रहार, यह वही धरती है, जिसके कण-कण में साहस, त्याग, बलिदान और वीरता की अमर गाथाएं बसी हैं जो हमें गर्व, स्वाभिमान और पहचान देती हैं, लेकिन भाजपा सरकार आज उसी इतिहास को मिटाने की साजिश रच रही है, पहले वीर बाला काली बाई जैसे प्रेरणादायी अध्याय को पाठ्यपुस्तकों से हटाया गया, फिर राजपूताना के गौरव को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया, और अब सुनियोजित तरीके से हमारे समृद्ध इतिहास को ही पुस्तकों से गायब किया जा रहा है, यह राजस्थान की आत्मा और अस्मिता पर हमला है, मैं इस कृत्य की कठोर शब्दों में करता हूँ निंदा, कांग्रेस नेता जूली ने मांग करते हुए कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी से मांग करता हूँ कि वे प्रदेश की जनता से माफी मांगें और तुरंत प्रभाव से हमारे गौरवशाली इतिहास को पुनः पाठ्यपुस्तकों में शामिल करें, साथ ही, बार-बार राजस्थान की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाए