Madan Dilawar vs Ashok Gehlot: मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला, बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’
Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पर साधा निशाना, अशोक गहलोत के पंचायत और निकाय चुनाव वाले बयान पर पलटवार करते हुए मदन दिलावर ने कहा- अशोक गहलोत जी बौखलाए हुए हैं और बचकानी बातें कर रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी हमेशा कानून एवं माननीय न्यायालयों का सम्मान करती है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी ओबीसी आयोग की रिर्पोट की सिफारिशों की अनुपालना के पश्चात ही चुनाव करवाये जाने के लिए निर्देशित किया है, सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, आयोग की रिपोर्ट प्राप्त होने पर सरकार उसका विस्तृत अध्ययन करेगी एवं विधिवेत्ताओं से राय लेकर ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया से शीघ्र चुनाव संपन्न करवाएगी, मंत्री दिलावर ने आगे कहा- कांग्रेस ने तो 13 साल तक चुनाव कराए ही नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सत्ता में बनाये रखने के लिए 1975 में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस कांस्टीट्यूशन ब्रेकडाउन जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे हम पर माननीय न्यायालय की अवहेलना करने और कांस्टीट्यूशन ब्रेकडाउन के आरोप लगा कर सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने घर पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल महोदय के सम्मान को तार-तार करने का काम किया था, अपने ही सहयोगी को नाकारा निकम्मा मक्कार जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया था, वे अपने अपराधों का दोष एक लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार पर थोपकर एक घोर अपराध कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी से ज्यादा लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी कोई नहीं है, अशोक गहलोत जी के जैसा राज्यपाल महोदय का असम्मान करने वाला कोई नहीं है, और अनगर्ल टिप्पणियां कर लोगों को भटकाने की कर रहे हैं कोशिश










