RGHS को लेकर सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कहा- कहाँ जाएँ कर्मचारी और बुजुर्ग पेंशनर्स?
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, राजस्थान में RGHS के तहत दवाइयाँ न मिलने और अस्पतालों के बकाया भुगतान को लेकर टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल पर बोला तीखा हमला, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा- RGHS की दवाइयाँ कर्मचारियों को नहीं मिल रही हैं, उनकी तनख़्वाह में से दवाई का पैसा कट रहा है, आज अस्पतालों को भुगतान नहीं होने की वजह से अस्पतालों ने हड़ताल कर रखी है और कर्मचारी तथा पेंशनर्स को दवाइयाँ देने से मना कर रहे हैं, यह कर्मचारी और पेंशनर्स जाएँ तो जाएँ कहाँ? क्या मुख्यमंत्री जी, आपको इतना भी नज़र नहीं आता कि मेरे जो कर्मचारी हैं, मेरे जो पेंशनर्स हैं, जो बुज़ुर्ग लोग है वो किस परिस्थिति से गुज़र रहे हैं? कैसे वे दवाइयों की व्यवस्था कर पा रहे होंगे? जूली ने आगे कहा- रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति को जरूरत होती है, उसे बार–बार अस्पताल जाना पड़ता है, और आप हैं कि इस पर ध्यान ही नहीं दे रहे, इसलिए मैं कहना चाहूँगा, मुख्यमंत्री जी RGHS का बजट जारी कीजिए, पेंशनर्स का भुगतान कीजिए, कर्मचारियों का भुगतान कीजिए, ऐसे कैसे काम चलेगा?










