राजस्थान में कांग्रेस की बैठक बनी जंग का अखाड़ा! इन दो नेताओं के गुटों में हुई हाथापाई!

राजस्थान कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, कोटा शहर कांग्रेस में एक बार फिर खुलकर गुटबाजी आई सामने, कोटा कांग्रेस कार्यालय में हुआ जोरदार हंगामा, ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल गुट के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने हो गए, माहौल इतना गरमाया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई, मिली जानकारी के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब जिलाध्यक्ष राखी गौतम द्वारा संबोधन के दौरान प्रह्लाद गुंजल का नहीं लिया गया नाम, जिससे नाराज होकर गुंजल के समर्थकों ने नारेबाजी कर दी शुरू और जवाब में शांति धारीवाल गुट के कार्यकर्ता भी आमने-सामने आ गए, नाम नहीं लेने पर विवाद इतना भड़क गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की बन गई स्थिति, वही मौके पर मौजूद जिला प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज समेत अन्य नेताओं ने किसी तरह संभाले हालात, वहीं प्रभारी ने भी गुटबाजी को स्वीकार करते हुए कहा- यही पार्टी की कमजोरी की बड़ी वजह है, हंगामे के चलते बैठक का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और कई नेता व कार्यकर्ता बीच में ही बाहर निकल गए, जिससे पार्टी की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई