Assam Politics: असम विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने किया मतदान, जालुकबारी में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने परिवार के साथ डाला वोट, जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है सरमा, वही मतदान के बाद सीएम सरमा ने दिया बड़ा बयान, कहा- कहां का कांग्रेस पार्टी, कहां है ये कांग्रेस? ये कौन-सी पार्टी है मैंने तो नाम भी नहीं सुना, कौन पवन खेड़ा ? वो तो भगोड़ा है, उनका जवाब मैं क्यों दूं, कल कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने वीडियो किया था जारी, पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री आरोपों का जवाब देने के बजाय उनको डराने में लगे हुए हैं, इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगाई है, खेड़ा ने वीडियो में कहा- हमारी पार्टी ने आपसे पूछे थे केवल कुछ सवाल, आप हमें चुप क्यों कराना चाहते हैं? हमने सवाल पूछे हैं, हमें जवाब दीजिए, जवाब देने के बजाय आप सब पर गालियां बरसा रहे हैं, आपने मेरे पीछे पुलिस को लगा दिया है, मैं उनसे डरता नहीं हूं, लेकिन उनसे बच रहा हूं क्योंकि मुझे आपसे सवाल पूछते रहना है










