हो गया फाइनल, इस दिन CM पद की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश, मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम शामिल

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार आज जा रहे है दिल्ली, नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के तौर पर कल दोपहर 12.15 बजे लेंगे शपथ, सांसद सदस्य पद की शपथ लेने के बाद पटना लौटते ही नीतीश कुमार मुख्यमत्री पद से देंगे इस्तीफा, सूत्रों के मुताबिक कल नए सीएम के नाम पर भी लग सकती है मुहर, दिल्ली में कल बीजेपी की होगी बड़ी बैठक, इस बैठक में पीएम मोदी और गृह मंत्री अम‍ित शाह भी हो सकते है शामिल, इस बैठक में सरकार गठन की प्रक्रिया पर होगी चर्चा, वही माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेने के बाद अगले दिन शनिवार को यानी 11 अप्रैल को पटना लौट जाएंगे, जिसके बाद सरकार गठन की होगी प्रक्र‍िया, पार्टी सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्‍तीफा और 15 अप्रैल को नई सरकार का हो सकता है गठन, वही नए सीएम की बात करे तो बिहार में पहली बार बनेगा बीजेपी का मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के बाद प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए कई नाम है चर्चा में, जिनमें सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा और रेणु देवी जैसे नाम हैं शामिल, हालांकि, प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम माना जा रहा सबसे उपर

Bihar I Bihar CM I Nitish Kumar I Nitish Kumar News I Samrat Choudhary I