कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने पवन खेड़ा को लेकर दिया बड़ा बयान, असम पुलिस की कार्रवाई पर बोले सचिन पायलट, आज दिल्ली में असम पुलिस पवन खेड़ा से पूछताछ के लिए गई थी घर, लेकिन पवन खेड़ा घर पर नहीं थे मौजूद, वही इस मामले में अब खेड़ा को मिला सचिन पायलट का साथ, सचिन पायलट ने कहा- कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरपर्सन पवन खेड़ा जी के खिलाफ आज असम पुलिस द्वारा उनके घर पर की गई कार्रवाई करना यह स्पष्ट संकेत देती है कि उन्हें प्रताड़ित करने का किया जा रहा है प्रयास, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर दबाव की राजनीति करने और भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, असम की जनता जागरूक है और सब समझती है, प्रदेश का विकास ही एकमात्र वास्तविक मुद्दा है और इसी भरोसे के साथ जनता कांग्रेस पार्टी के समर्थन में है










