Tikaram Jully big statement: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिला राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का साथ, असम पुलिस की कार्रवाई पर बोले टीकाराम जूली, आज दिल्ली में असम पुलिस पवन खेड़ा से पूछताछ के लिए गई थी घर, लेकिन पवन खेड़ा घर पर नहीं थे मौजूद, वही इस मामले में टीकाराम जूली ने कहा- असम चुनाव में हार की से बौखलाई भाजपा अब पुलिस और सरकारी एजेंसियों के सहारे विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है, कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा जी के आवास पर आज असम पुलिस द्वारा की गई छापेमारी न सिर्फ कायराना हरकत है, बल्कि भाजपा की तानाशाही का प्रमाण है, पवन खेड़ा जी ने हाल ही में असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके परिवार से जुड़े गंभीर भ्रष्टाचार का खुलासा किया था, जवाब देने के बजाय भाजपा फर्जी FIR, दमन और डराने-धमकाने की राजनीति में उतर आई है,कांग्रेस का हर कार्यकर्ता दृढ़ता से खड़ा है न डरेंगे, न झुकेंगे, सच के लिए लड़ेंगे, और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, असम की जनता सब देख रही है और समय आने पर भाजपा को इसका निश्चित उत्तर देगी










