Breaking News: जयपुर में देर रात विधायक की बेटी की कार का हुआ एक्सीडेंट, विधानसभा गेट के पास देर रात एक कार दुर्घटना का मामला आया सामने, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हुई हादसे का शिकार, अंबेडकर सर्कल से एमएलए क्वार्टर की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे यातायात संकेतक पोल और पेड़ से जा टकराई, जिसमें विधायक हरीश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी बाल-बाल बच गईं, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त आस्था खुद चला रही थीं कार और वाहन उनके नाम पर नागौर पते पर हैपंजीकृत, बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक चार-पांच श्वान आ जाने से उन्हें बचाने की कोशिश में कार से नियंत्रण खो गया, जिसके बाद वाहन पोल और पेड़ से जा टकराया, वही राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को भी नहीं आई चोट, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जबकि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई
Car Accident I Jaipur I Congress I Accident I Breaking News I Rajasthan I Harish choudhary I हरीश चौधरी










