‘उन्हें किसी पागल कुत्ते ने काट लिया है और कांग्रेस के ऊपर…’- CM हिमंता की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा का बयान

असम की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव से पहले गरमाई प्रदेश की राजनीति, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन विदेशी पासपोर्ट हैं, वही अब असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा (Riniki Bhuyan Sharma) ने फिर दी प्रतिक्रिया, पवन खेड़ा के उनके पासपोर्ट और CM के चुनावी हलफनामे पर लगाए गए आरोपों पर रिनिकी भुयान सरमा ने दिया बड़ा बयान, मीडिया से बात करते हुए कहा- ऐसा लगता है कि उन्हें किसी पागल कुत्ते ने काट लिया है और कांग्रेस के ऊपर से लेकर नीचे तक, मेरा मानना ​​है कि उनके पास लोगों को बदनाम करने के अलावा और कुछ नहीं है, वह भी AI से बने और पूरी तरह से फोटोशॉप से, एक और चीज़ जो उन्होंने अच्छी तरह से की है, वह है एक प्लेबुक बनाना, यह एक बहुत पुरानी पार्टी द्वारा पूरे असमिया समाज के लिए एक मिसाल है, जो बहुत शर्मनाक है, पिछले दो सालों से, वे मुझे, मेरी बेटी, मेरे बेटे को बदनाम करने के लिए हर छोटी-बड़ी कोशिश कर रहे हैं, हमारा राजनीति से नहीं है कोई लेना-देना, बता दें हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने कथित फर्जी पासपोर्ट के दावों के संबंध में पवन खेड़ा के खिलाफ गुवाहाटी में कल देर रात दर्ज कराई है एफआईआर