अशोक गहलोत नहीं होते तो मेरी राजनीतिक हत्या हो जाती – गोविंद राम मेघवाल

राजस्थान कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, बीकानेर जिले में कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलकर आई सामने, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष और दिवंगत नेता रामेश्वर डूडी के गुट पर साधा निशाना, बीकानेर में कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित एक जनसभा में गोविंदराम मेघवाल ने दिया बड़ा बयान, गोविंद मेघवाल ने रामेश्वर डूडी गुट पर पार्टी को हराने का लगाया आरोप और कहा कि अशोक गहलोत नहीं होते तो उनकी ‘राजनीतिक हत्या’ हो जाती, गोविन्द राम मेघवाल ने भावुक होते हुए कहा- अशोक गहलोत हैं हमारे नेता, अगर वो नहीं होते तो मेरी राजनीतिक हत्या तय थी, राजस्थान की राजनीति में गहलोत की मौजूदगी है अनिवार्य, उनके बिना प्रदेश की राजनीति हो जाएगी कमजोर, सभा को संबोधित करते हुए गोविंदराम मेघवाल ने रामेश्वर डूडी समर्थकों को बताया भाजपा की ‘बी टीम’, मेघवाल ने आरोप लगाया कि इस गुट ने पिछले कई चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने का किया है काम, कुछ दिन पहले एक वीडियो हुआ था वायरल, गोविन्द राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर सामने आए उस कथित वीडियो पर सफाई देते हुए कहा- वीडियो पूरी तरह फर्जी है और एआई तकनीक के जरिए तैयार किया गया, इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन वह इसका डटकर मुकाबला करेंगे, साथ ही उन्होंने दिवंगत रामेश्वर डूडी और बी.डी. कल्ला के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के आरोपों को सिरे से किया खारिज