‘हमको खतरा उनसे है, जो अपना खुद का सोचते हैं, नियुक्तियां उनको देनी चाहिए जो…’-वसुंधरा राजे

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, जयपुर के पार्टी मुख्यालय में मनाया गया भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस, इस दौरान कई दिग्गज नेता हुए शामिल, वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने दिया भाषण, कहा- आज हम मजबूत हाथों में, लेकिन सब कुछ उन पर छोड़ने की जरूरत नहीं, ये वो पार्टी है जिसको मजबूत करने के लिए हम सबको लगे रहना है, अपना काम करों पद अपने आप आएगा, पद को भूल जाइए, केवल काम करिए, पार्टी को अपनी मां मानेंगे, पार्टी के लिए लड़ने के लिए डरे नहीं, मैडम राजे ने आगे दल बदलने वाले नेताओं को लेकर कहा- जनीति में उतार चढ़ाव आते हैं, कई लोग ऐसे हैं, जो दल बदल लेते हैं, लेकिन दिल नहीं बदलते, मानसिकता वही रहती है, ऐसा भी होता है, जो दल बदल लेते हैं, वह दिल भी बदल लेते हैं, पार्टी में जैसे दूध में शक्कर मिलती है, वैसे मिल जाते हैं, लेकिन जो मूल विचारधारा के नेता, कार्यकर्ता हैं, उनको मिलना चाहिए सम्मान, हमको खतरा उनसे है, जो अपना खुद का सोचते हैं, पार्टी का क्या होगा, इसका नहीं सोचते हैं, ऐसे तो कई है, जो इधर से उधर गए, उधर से इधर आए, फिर जीत गए, लेकिन नियुक्तियां उनको देनी चाहिए जो पार्टी के लिए समर्पित है, जो पार्टी का है मूल कार्यकर्ता