राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, सब इंस्पेक्टर भर्ती (एसआई)-2021 परीक्षा हुई रद्द, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनाया आज फैसला, वही इस मामले को लेकर भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया बयान, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- SI भर्ती 2021 को रद्द करने के माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं। इस परीक्षा में हुई धांधली के पुख्ता सबूत SOG व अन्य एजेंसियों को दिए थे, लेकिन युवाओं की मेहनत का सौदा करने वाली पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने कार्रवाई करने की बजाय मामले को दबाने का काम किया हमारी सरकार ने पेपर लीक माफिया पर शिकंजा कसा और फर्जीवाड़ा करने वालों को गिरफ्तार भी किया, मैंने हमेशा मेहनती बेरोजगार युवाओं का बिना राजनीतिक नफा-नुकसान देखे साथ दिया है, उनके सपनों को कुचलने वालों के ख़िलाफ़ मैं आगे भी खड़ा मिलूंगा, अब मेहनती युवा आगे बढ़ेंगे, नकलची नहीं










