टीकाराम जूली की दो टूक: राहुल गांधी के सिपाही हैं NSUI कार्यकर्ता, लाठी-डंडों से नहीं डरेंगे

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, NSUI कार्यकर्ताओं और नेताओं को लेकर बोले टीकाराम जूली, राजस्थान विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का विरोध कर रहे नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से, कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही शुक्रवार दोपहर को NSUI कार्यकर्ता मुख्य गेट पर नारे लगाते हुए कर रहे थे प्रदर्शन, वहीं पुलिस ने गेट के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोक रखा था रास्ता, NSUI कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को पार करके मानविकी पीठ सभागार में जाने की कोशिश, इस पर पुलिस उन्हें पकड़कर गाड़ी में डालकर ले गई, प्रदर्शनकारी आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, पुलिस ने करीब 50-60 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, वही इस मामले में कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने दिया बयान, कहा- राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS की विचारधारा थोपने और शैक्षणिक संस्थानों को उसकी कठपुतली बनाने के प्रयासों के खिलाफ NSUI द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण विरोध में NSUI के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लेना भाजपा सरकार की बौखलाहट और तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है, लोकतंत्र में विरोध करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, NSUI का कार्यकर्ता राहुल गाँधी जी का सिपाही है भाजपा की तानाशाही से डरने वाला नहीं है, माननीय मुख्यमंत्री जी मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए सभी गिरफ्तार NSUI कार्यकर्ताओं और नेताओं को अविलंब रिहा किया जाए