



कुछ मिनटों पर सोशल मीडिया पर दूसरा ट्वीट पोस्ट करते हुए मायावती ने लिखा, 'हमीरपुर उपचुनाव में बीएसपी को धांधली के तहत तीसरे नम्बर पर ढकेल कर अब अन्य 11 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के मनोबल को गिराने की साजिश है, जो कतई सफल नहीं होने वाला है. बीएसपी जनसहयोग से इस नियोजित षडयंत्र का मुंहतोड़ जवाब जरूर देगी.'1. बीजेपी द्वारा ईवीएम आदि की धांधली से चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का क्रम यूपी के हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भी जारी रहा जबकि बारिश के कारण इनके वोटर निकले ही नहीं थे, यह सभी जानते हैं। अगर इनकी नीयत में खोट नहीं था तो सभी 12 सीटों पर एकसाथ उपचुनाव क्यों नहीं कराया गया?
— Mayawati (@Mayawati) September 27, 2019
अपने आखिरी ट्वीट में मायावती ने कार्यकर्ताओं को मायूस न होने की सलाह देते हुए कहा, 'बीएसपी के लोगों से अपील है कि वे हमीरपुर के एक रिजल्ट से कतई मायूस न हों बल्कि और ज्यादा तैयारियों के साथ अगले माह होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए पूरे जी-जान से काम करें ताकि ऐसी साजिशों को नाकाम किया जा सके. ईवीएम की रखवाली पर भी कड़ी नजर जरूर रखें.'2. हमीरपुर उपचुनाव में बीएसपी को धांधली के तहत तीसरे नम्बर पर ढकेल कर अब अन्य 11 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के मनोबल को गिराने की साजिश है, जो कतई सफल नहीं होने वाला है। बीएसपी जनसहयोग से इस नियोजित षडयंत्र का मुंहतोड़ जवाब जरूर देगी।
— Mayawati (@Mayawati) September 27, 2019
मायावती के इन ट्वीट के बाद यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया है. हालांकि एक विशेष वर्ग को छोड़कर यूजर्स ने मायावती की जमकर क्लास लगाई है. एक यूजर ने लिखा, 'किसकी मजाल जो हाथी को धकेल के तीसरे नंबर पर पहुंचा दे'3. साथ ही, बीएसपी के लोगों से अपील है कि वे हमीरपुर के एक रिजल्ट से कतई मायूस न हों बल्कि और ज्यादा तैयारियों के साथ अगले माह होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए पूरे जी-जान से काम करें ताकि ऐसी साजिशों को नाकाम किया जा सके। ईवीएम की रखवाली पर भी कड़ी नजर जरूर रखें।
— Mayawati (@Mayawati) September 27, 2019
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहिनजी, आपका ट्वीट हमीरपुर के सभी बसपा वोटरों ने पढ़ लिया है. बस आप ऐसे ही वातानुकूलित शयनकक्ष में बैठ हमारी आवाज़ बुलंद करते रहिए.'किसकी मजाल जो हाथी को धकेल के तीसरे नंबर पे पंहुचा दे, , 😂
— KUNDAN CHOURASIYA (@kundan__BJP) September 27, 2019
एक यूजर ने मायावती की क्लास लेते हुए कहा, बहिनजी, करोड़ों रुपये के हाथी और खुद की मूर्तियां बनाने से कोई चुनाव नहीं जीतता और नोटों की माला पहनने से कोई जननेता नहीं बनता. आप दलित नहीं बल्कि दौलत की बेटी हैं.'माननीया बसपा सुप्रीमो @Mayawati जी, आपका ट्वीट हमीरपुर के सभी बसपा वोटरों ने पढ़ लिया है बस आप ऐसे ही वातानुकूलित शयनकक्ष में बैठ हमारी आवाज़ बुलंद करते रहिए।
— Abhishek Kumar Yadav (@abhishek_rising) September 27, 2019
वहीं एक यूजर ने ये कहते हुए बसपा सुप्रीमो की हंसी उड़ा ली कि उनके वोटर कोई कागज के बने थे क्या जो बारिश में गल जाते.बहनजी इस भ्रम से बाहर निकलीये की EVM से धांधली होती है
करोडो रुपये के हाथी और अपनी मूर्ति बनाने से कोई चुनाव नही जितता नोटो की माला पहनने से कोई जननेता नही बनता जनता जान चुकी है,आप दलित नही दौलत की बेटी है वैसे हमीरपुर का टिकट कितने मे बेचा 😀😀 — 🌟Prakash Singh बब्बर 🐯 (@aadi_hindu) September 28, 2019
क्यों इनके वोटर कागज के ह क्या जो बारिश में गल जाते क्या आप भी केसी बाते करती हो मायावती जी हंसी आती ह आपकी समझ पर आप दोगली भी हो पाता ह आपको
— देव #जनसँख्या,नियंत्रण,कानून# (@DevDesire9) September 27, 2019


